Types of Sports Balls in hindi

Spread the love

आज हम जानेंगे की Sports Balls कौन – कौन सी होती है, व कहाँ खेली जाती है-

1 American Football (अमेरिकन फुटबॉल) –

फुटबॉल संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में खेला जाता है| इस खेल में 11 खिलाड़ी होते हैं, यह मैच 2 टीम के बीच होती है| खेल का मैदान 100 गज लंबा तथा 53.3 गज चौडा होता है| खेल का पूरा समय 1 घंटा होता है|

Sports Balls
@CNN.com

2. Basketball (बास्केटबॉल) –

बास्केटबॉल को अमेरिका में खेला जाता है| इस खेल में 5 खिलाड़ियों की दो टीमें होती हैं| यह एक इंडोर खेल हैं, जिसे बास्केटबॉल कोर्ट पर खेला जाता है| आमतौर पर इस खेल में 2 घंटे लग जाते हैं, खेल को 10 या 12 मिनट के 4 क्वार्टर में खेला जाता है।

Sports Balls
@DiabetesUK

3. Tennis Ball (टेनिस बॉल) –

टेनिस बॉल को लॉन टेनिस भी कहा जाता है|इस खेल को 2 एकल व चार युगल खिलाड़ी खेल सकते हैं| टेनिस के मैदान को टेनिस कोर्ट कहते हैं| इस खेल में नेट लगा होता है नेट के ऊपर से बॉल को मारा जाता है|इसके मैदान आकार एकल खिलाड़ी के लिए 23.77 X 8.23 मीटर होता है| तथा युगल खिलाड़ी के लिए 23.77 X 10.97 मीटर होता है।

Sports Balls
@MentalFloss

4. Baseball (बेसबॉल) –

Baseball को अमेरिका में खेला जाता है| यह अमेरिका का नेशनल गेम बन गया है, इस गेम में 9 खिलाड़ियों की दो टीमें होती है। इसे ओलंपिक में भी स्थान मिल गया है |बेसबॉल को बैट और बॉल से खेला जाता है।

Sports Balls
@ReadingEagle

5. Football (फुटबॉल) –

फुटबॉल को ब्राजील, फ्रांस, रूस तथा हंगरी में खेला जाता है| इस खेल में 11 खिलाड़ियों की दो टीमें होती हैं| यह खेल घास के आयताकार मैदान में खेला जाता है, मैदान के दोनों छोर पर एक – एक गोल पोस्ट होता है\ इस मैदान की लंबाई 100-123 गज तथा चौड़ाई 50-100 गज होती है| यह खेल 45-45 मिनट के दो चरण में खेला जाता है, बीच में 10 मिनट का ब्रेक मिलता है।

Sports Balls
@TheStatesman

6. Volleyball (वॉलीबॉल) –

वॉलीबॉल श्रीलंका तथा नेपाल का राष्ट्रीय खेल है|इस खेल में 6 खिलाड़ी होते हैं, यह खेल बीच पर भी खेला जाता है| तथा इसे इंडोर में भी खेलते हैं| ब्राजील और चीन का इस खेल में सर्वश्रेष्ठ स्थान है| इस खेल में बीच में नेट बँधा होता है| Volleyball Court 18 मीटर लंबा तथा 9 मीटर चौड़ा होता है।

Sports Balls
@FIVB.com

Know More

7. Bowling Ball (बाउलिंगबॉल) –

यह बाउल्स परिवार का खेल है| इस खेल को एकल व युगल खेला जाता है| इसे समतल सतह पर खेला जाता है, इसका मैदान काफी हद तक गोल्फ के मैदान की तरह होता है| यह खेल यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग तथाअमेरिका के कई हिस्सों में खेला जाता है| इस गेम का मुख्य उद्देश्य पिन को गिराना होता है| इस गेम में आपको तीन बार रोल करने के लिए बॉल दिया जाता है|बॉल को पिन कि ओर रोल या थ्रो किया जाता है।

Sports Balls
@AOL.com

8. Golf Ball (गोल्फ़बॉल) –

इस खेल में 1 खिलाड़ी होता है| इस खेल को खुले मैदान में खेला जाता है|यह खेल स्कॉटलैंड में खेला जाता है| इस खेल में एक छोटा सा गेंद होता है, जिसे एक छड़ी नुमा लकड़ी से मारकर मैदान में 9 अथवा 18 प्रहार क्षेत्र व उनके छेद होते हैं वहां डाला जाता है।

Sports Balls
@Art.com

9. Pool Ball (पूलबॉल) –

इस गेम को बिलियर्ड्स आयताकार टेबल पर के छोटी गेंद व एक लंबी छड़ी से खेला जाता हैं। यह आयताकार टेबल 100 से 150 सेंटीमीटर का होता है| इस खेल में 22 गेंद होते हैं, सफेद क्युँ गेंद, 15 लाल तथा छह रंगीन गेंद होते हैं |जिनमें पीली के दो, हरि के तीन, भूरी के चार, नीली के पांच, गुलाबी के छह तथा काली के 7 अंक होते हैं| खिलाड़ियों को पहले लाल गेंद को पॉकेट में डालनी होती है, उसके बाद वह कोई भी रंग की गेंद को पॉकेट में डाल सकते हैं| इस आयताकार टेबल में चारों ओर पॉकेट बना होता है।

Sports Balls
@FamilyEdcation

10. Hockey (हॉकी) –

Sports Balls में हॉकी भारत व पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है| हॉकी में 11 खिलाड़ियों की दो टीमें होती हैं| हॉकी को ओलंपिक खेल में शामिल किया जा चुका है|हॉकी स्टिक लकड़ी या कठोर धातु या फाइबर से बनी होती हैं, तथा इसकी बॉल रबर या कठोर प्लास्टिक की बनी होती हैं|यह खेल 35 मिनट के दो भाग में होता है 5 से 10 मिनट का अंतराल होता है| हॉकी के खेल का मैदान 91.4 मीटर लंबा और 55 मीटर चौड़ा होता है।

Sports Balls
@Scroll.in

11. Badminton (बैडमिंटन) –

बैडमिंटन को पुनाई भी कहा जाता है| बैडमिंटन को इंडोनेशिया, मलेशिया तथा भारत में खेला जाता है| इस खेल को रैकेट तथा चिड़िया जिसे शटलकॉक भी कहते हैं, इससे खेला जाता है यह खेल ओलंपिक में भी शामिल है| भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद, साइना नेहवाल है।

Sports Balls
@azertac

12. Water Polo (वॉटर पोलो) –

Water polo को पूल बॉल, वाटर बास्केटबॉल भी कहा जाता है| इस खेल में 7 खिलाड़ी की दो टीमें होती है|यह खेल पानी में खेला जाता है| Water polo में पुल 7 फुट गहरा होता है| इस खेल में 6 क्षेत्र खिलाड़ी और एक गोलकीपर होता है| इसे ओलंपिक में शामिल किया जा चुका है, इस खेल में 4 क्वार्टर होते हैं, हर क्वार्टर 8 मिनट का होता है।

Sports Balls
@NCAA.com

13. Squash (स्क्वैश) –

इसे स्क्वैश रैकेट भी कहते हैं| इस खेल में 2 से 4 खिलाड़ी होते हैं| इस खेल को चार दीवारों वाले कोर्ट में खेला जाता है| स्क्वैश IOC द्वारा मान्यता प्राप्त खेल है| यह खेल को एक नरम रबर की गेंद, रैकेट तथा ग्लब्स से खेला जाता है| यह रूम 32 फीट लंबा 21 फीट चौड़ा होता है।

Sports Balls
@SquashCompany

14. Cricket (क्रिकेट) –

क्रिकेट को सज्जनों का खेल भी कहा जाता है| क्रिकेट इंग्लैंड,, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, तथा भारत में खेला जाता है| इस खेल में 11 खिलाड़ियों की दो टी में होती है| क्रिकेट के खेल का मैदान का व्यास 140-160 गज होता है, यह एक ओलंपिक खेल है| क्रिकेट को बल्ले और गेंद से खेला जाता है।

Sports Balls
@DailyExpress

15. Hurling Ball (हरलिंग बॉल) –

यह खेल आयरलैंड के देसी गेली खेलों में से एक हैं|यह खेल स्कॉटलैंड में खेला जाता है| यह लकड़ी के स्टिक तथा एक छोटी गेंद को विरोधियों के गोलपोस्ट के बीच हिट करने के लिए होता है।

@independent.ie

16. handball (हैंडबॉल) –

इस खेल को फ्रांस, ग्रीनलैंड, डेनमार्क, जर्मनी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया और यूक्रेन में खेला जाता है|इस खेल में 7 खिलाड़ियों की दो टीमें होती है|यह गेम 30 मिनट के दो चरणों में बटा होता है|यह एक ओलंपिक खेल है, इसे इंडोर स्टेडियम में खेला जाता है| इस खेल में विरोधी टीम के गोल में बॉल फेंकना होता है।

@SelectSports

17. Sepak Takraw (सेपक टकरा) –

Sports Balls में सेपक टकरा भारत के नॉर्थ ईस्ट का प्रसिद्ध खेल है| इस खेल में वॉलीबॉल, फुटबॉल और जिमनास्टिक का मिश्रण है|यह खेल इंडोर हॉल में खेला जाता है| इस खेल में टीम इवेंट में 15 खिलाड़ी व रेंगु इवेंट में 5 खिलाड़ी शामिल होते हैं| इसे एशियन गेम्स में शामिल किया गया है, इस गेम में सिंथेटिक फाइबर की गेंद होती है।

@IndiaToday

18. Table Tennis Ball (टेबल टेनिस) –

इस खेल को पिंगपोंग कहा जाता है| यह चीन का राष्ट्रीय खेल है| इस खेल को इंग्लैंड में भी खेला जाता है, इस खेल में 1 से 2 खिलाड़ी होते हैं|यह खेल कमरे के भीतर एक मेज में खेला जाता है| यह मेज का आकार आयताकार होता है, जिसकी लंबाई 274 सेंटीमीटर से 152.5 सेंटीमीटर होती है।

@WritersCafe.org

19. Rugby (रग्बी) –

Sports Balls में रग्बी फुटबॉल स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय खेल है| इस खेल में 15 खिलाड़ियों की दो टीमें होती हैं|इसके खेल का मैदान आयताकार होता है, जिसकी लंबाई 100 मीटर तथा चौड़ाई 70 मीटर होती है|यह अंतरराष्ट्रीय खेल हैं, इस खेल में गेम को हाथ में पकड़ कर दौड़ा जाता है।

@TheColmbian

आपको हमारी Sports Balls की जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके बताएं|

Manisha Rajput

Hello! I'm Manisha Rajput. I love write about amazing unknown facts which is useful in practical life!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *