Indian Police Batch भारतीय पुलिस कर्मचारी के पद व बैच
आज हम पुलिस के विभिन्न पदों के बारे में चर्चा करेंगे आज हम जानेंगे भारतीय पुलिस कर्मचारी के बैच के बारे में कौन से अधिकारी कौन सा बैच लगाते हैं| हम बैच को देखकर यह जान सकते हैं कि कौन सा पुलिस कर्मचारी कौन से पद पर पदोन्नत है।
आप जानते होंगे कि भारतीय लोग पुलिस की खाकी वर्दी को देखकर बहुत अच्छा महसूस करते हैं तथा अपने शहर का कोई अगर अच्छी पोस्ट पर भर्ती होता है तो पूरे शहर के लोग गौरवान्वित महसूस करते हैं।
पुलिस कर्मचारी को अपनी खाकी वर्दी से बहुत लगाव होता है उसे पहनकर भी अपने आप में गर्व महसूस करते हैं कि उन्हें अपने देश के लिए कुछ अच्छा काम करने का मौका मिला है पुलिस कर्मचारी अपनी वर्दी पर किसी चीज का एक दाग भी आने नहीं देते हैंतो चलिए जानते हैं कि सबसे छोटा और सबसे बड़ा कौन सा पद होता है और उनके कार्य के बारे में तथा कौन सा बैच किस पद को दर्शाता है-
1. Constable (सिपाही) –
कॉन्स्टेबल को हिंदी में सिपाही कहा जाता है। यह पुलिस बल का सबसे छोटा पद होता है। दसवीं की परीक्षा के बाद कांस्टेबल का एग्जाम दिलाया जा सकता है| सामान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रत्येक सरकार हर साल कॉन्स्टेबल का पोस्ट निकालकर भर्ती लेती है।
पहचान – कॉन्स्टेबल की वर्दी में कंधे के ऊपर पट्टी होती हैं, जो प्लेन होती है| उसमें कोई भी स्टार नहीं लगा रहता है इसे देखकर हम पहचान सकते हैं, कि वह पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर हैं।
2. Senior Constable (वरिष्ठ सिपाही) –
Senior Constable को हिंदी में वरिष्ठ सिपाही कहा जाता है। Senior Constable, Constable के पद से बड़ा पद होता है।
पहचान – Senior Constable के कंधे में दो डाउन तरह से सेवरौन बना होता है, जो लाल रंग का होता है| इस प्रकार से सीनियर कॉन्स्टेबल की पहचान होती है।
3. Head Constable (हवलदार) –
अन्य देशों की तुलना में हेड कॉन्स्टेबल को हवलदार के बराबर माना जाता है| हेड कॉन्स्टेबल को हवलदार भी कहा जाता है| हेड कॉन्स्टेबल का पद सीनियर कॉन्स्टेबल के पद से बड़ा होता है।
पहचान- हवलदार के कंधे में 3 डाउन तरह से सेवरौन बना होता है| जो लाल रंग का होता है इसे हवलदार की पद की पहचान होती है।
4. ASI (सहायक उप निरीक्षक) –
ASI का पूरा नाम Assistant Sub Inspector है|ASI को हिंदी में सहायक उप निरीक्षक कहा जाता है। हेड कॉन्स्टेबल से ऊपर ASI का पद होता है| भारत के पुलिस बलों में एक सहायक उपनिरीक्षक होता है, जो एक गैर राज्य पत्रित पुलिस अधिकारी होता है। वह एक जांच अधिकारी भी हो सकता है। ASI पुलिस ज्यादातर चौकी, फेरी और जांच केंद्रों के प्रभारी होते हैं।
पहचान- ASI के कंधे में एक स्टार लगा होता है| उसके नीचे दो पट्टी होती है, जो लाल व नीले रंग की होती है। इसे देखकर हम जान सकते हैं कि यह कौन से पद में हैं।
5. SI (उप निरीक्षक) –
SI का पूरा नाम Sub Inspector होता हैं। SI को हिंदी में उप निरीक्षक कहा जाता है। SI का पद ASI के पद से बड़ा होता है। एक SI कुल पुलिसकर्मियों को कमांड दे सकता है| और पुलिस चौकी का अकेला सबसे बड़ा प्रभारी होता है। एसआई भारतीय पुलिस नियमों व विनियमों के तहत अदालत में चार्जशीट दायर कर सकते हैं| कई राज्य सरकार एसआई का डायरेक्ट पोस्ट निकालता है |एसआई की परीक्षा स्नातक उत्तीर्ण लोग दिला सकते हैं।
पहचान- SI के कंधे में 2 स्टार लगे होते हैं| और नीचे दो पटिया होती है, जो नीले व लाल रंग की होती हैं| इससे SI पद की पहचान होती है।
6. TI (पुलिस निरीक्षक) –
TI का पूरा नाम Town Inspector होता है। TI को हिंदी में पुलिस निरीक्षक कहा जाता है। TI का पद SI के पद से बड़ा होता है| एक पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, एक एसआई और एक TI होते हैं। TI उच्च कमांड अधिकारी होता है। TI का पद SI से ऊपर और DSP से नीचे होता है।
पहचान- TI के कंधे में 3 स्टार और नीचे दो पट्टी लगी होती है, जो लाल व नीले रंग की होती हैं।
7. DSP (पुलिस उप अधीक्षक) –
DSP का पूरा नाम Deputy Superintendent Of Ploice है। इसे हिंदी में पुलिस उप अधीक्षक भी कहा जाता है। DSP की डायरेक्ट परीक्षा भी होती हैं, स्टेट पुलिस सरवाइव के एग्जाम को पास करके सीधे DSP का पद पाया जा सकता है। या फिर कुछ सालों तक TI के पद पर काम करके डीएसपी के पद पर पदोन्नत किए जाते हैं। डीएसपी का संबंध प्रान्ती पुलिस बल से होता हैं।
पहचान- DSP के कंधे पर 3 स्टार होते हैं और कोई पट्टी नहीं होती है| 3 स्टार को देखकर हम जान सकते हैं कि यह कौन से पद पर हैं। DSP के कंधे में IPS का बैच लगा होता है।
8. ASP (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) –
ASP का पूरा नाम Additional Suprintendent Of Police है। ASP को हिंदी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी कहते हैं। Dsp से बड़ा पद ASP का होता है। सभी IPS अधिकारी सहायक अधीक्षक के रूप में अपना करियर शुरू करते हैं| राज्य टेंडर अधिकारी इस पद को नहीं रख सकते हैं|वे डीएसपी का पद रखते हैं, जो इस पद के बराबर होता है।
पहचान- ASP के कंधे पर बनी पट्टी पर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सत्यमेव जयते का साइन लगा होता है, इसमें कोई तारा नहीं होता है। ASP के कंधे में IPS का बैच लगा होता है।
9. SP (पुलिस अधीक्षक) –
SP का पूरा नाम Superintendent Of Police है। SP को हिंदी में पुलिस अधीक्षक भी कहा जाता है| SP का पद DSP से बड़ा होता है। राज्य पुलिस सेवा या भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के अधिकारी होते हैं। वह भारत के गैर महानगरी जिला के जिला प्रमुख होते हैं। शहर के बड़े शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी भी नियुक्त होते हैं जहां एक वरिष्ठ अधीक्षक SP इसका प्रमुख होता है।
पहचान- SP के कंधे पर बनी पट्टी में 1 स्टार व उसके ऊपर भारत का प्रतीक लगा होता है| SP के कंधे में IPS का बैच लगा होता है।
10. SSP (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) –
SSP का पूरा नाम Senior Superintendent Of Police है। SSP को हिंदी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी कहा जाता है। SSP का पद SP के पद से बड़ा होता है।
पहचान- SSP के कंधे पर बनी पट्टी में 2 स्टार तथा उसके ऊपर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक लगा होता है| और उसके कंधे पर IPS का बैच लगा होता है।
11. DIG (उप-महानिरीक्षक) –
DIG का पूरा नाम Deputy Inspector General Of Police होता है। DIG को हिंदी में उप-महानिरीक्षक भी कहा जाता है। DIG का पद SSP के पद से बड़ा होता है।
पहचान- DIG के कंधे पर बनी पट्टी में 3 स्टार लगे होते हैं| तथा इसके ऊपर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक लगा होता है, और नीचे की ओर IPS का बैच लगा होता है।
12. IG (महानिरीक्षक) –
IG का पूरा नाम Inspector General Of Police है। IG को हिंदी में महा निरीक्षक कहा जाता है। IG रैंक के अधिकारी DGP और ADGP की तरह अपने कॉलर पर जॉर्जेट पैट पहनते हैं| जिसे आप गोलियों की साइन समझ सकते हैं। इस पर पति जैसी संरचना बनी होती हैं, और इसकी पृष्ठभूमि नीले गहरे रंग की होती हैं।
पहचान- IG के कंधे पर बनी पट्टी में ऊपर की ओर 1 स्टार व नीचे क्रॉस छड़ी व कृपाण लगा होता है| उसके नीचे IPS का बैच लगा होता है।
13. ADGP (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) –
ADGP का पूरा नाम Additional Director General Of Police है। ADGP को हिंदी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भी कहा जाता है| IG की तरह ADGP भी अपनी कॉलर पर जॉर्जेट पैट पहनते हैं, जो नीले रंग का होता है IG पद से बड़ा ADGP का पद होता है।
पहचान- ADGP के कंधे पर बनी पट्टी पर ऊपर की ओर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक व नीचे क्रॉस छड़ी व कृपाण बना होता है| उसके नीचे IPS का बैच लगा होता है।
14. SDGP (महानिदेशक) –
SDGP का पूरा नाम Special Director General Of Police होता है। SDGP को हिंदी में महानिदेशक भी कहा जाता है। SDGP का पद ADGP के पद से बड़ा होता है| SDGP अपने कॉलर पर जॉर्जेट पैट पहनते हैं, जिसकी पृष्ठभूमि नीले गहरे रंग की होती हैं।
पहचान- SDGP के कंधे पर बनी पट्टी में ऊपर की ओर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक तथा नीचे क्रॉस छड़ी व कृपाण बना होता है| तथा उसके नीचे IPS का बैच लगा होता है।
15. DGP (पुलिस महानिदेशक) –
DGP का पूरा नाम Director General Of Police है। DGP को हिंदी में पुलिस महानिदेशक कहा जाता है। DGP सभी अधिकारियों में सबसे बड़ा अधिकारी होता है| DGP बहुत सारे हो सकते हैं, लेकिन एक राज्य में एक DGP होता है|DGP के पास सबसे ज्यादा पावर होता है, यह पूरे राज्य के पुलिस का हेड होता है।
पहचान- DGP के कंधे पर बनी पट्टी में ऊपर की ओर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक नीचे की ओर क्रॉस छड़ी व कृपाण बना होता है|तथा उसके नीचे IPS का बैच लगा होता है। ADGP, SDGP तथा DGP का बैच एक ही होता है।