फैक्ट्री की छत पर वेंटिलेटर फैन क्यों लगा होता है
आज के समय में हर जगह फैक्ट्री होती है, छोटी से लेकर बड़ी – बड़ी फैक्ट्री होती है| आपने देखा होगा कि ज्यादातर यह बड़ी फैक्ट्रियां बड़े शहरों में होती है, आपने देखा होगा कि फैक्ट्री की छत पर सिल्वर रंग का गोल आकार में कुछ बना होता है|
क्या आपने कभी सोचा है, कि वह क्या है और उसे फैक्ट्री की छत पर क्यों लगाया जाता है, तो चलिए आज हम आपको बताएंगे।
वेंटीलेटर क्या है –
फैक्ट्री की छत में सिल्वर रंग का आयताकार रूप में जो घूमती हुई चीज होती है, उसे वेंटिलेटर फैन कहा जाता है| यह वेंटीलेटर फैन को फैक्टरी के बनाते समय ही लगा दिया जाता है. यह वेंटीलेटर फैन गोल – गोल घूमते रहते हैं. अगर वेंटीलेटर फैन गोल घूम रहा है, तो आप उसे देखकर यह जान सकते हैं, कि फैक्ट्री में काम लगा हुआ है।
वेंटीलेटर फैन का उपयोग –
फैक्ट्री में वेंटिलेटर फैन का होना आवश्यक है| वेंटिलेटर फैन को फैक्ट्री के मालिक पहले से ही लगवा देते हैं, ताकि फैक्ट्री में कोई काम कर रहे मजदूरों को इससे समस्या ना हो|यह अक्सर सभी फैक्ट्रियों में लगाया जाता है. इसका वैज्ञानिक महत्व है| जब फैक्ट्रियां बनती है. तभी छत पर इसे लगा दिया जाता है.
Know More
- द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)
- विद्युत केबल्स में सफ़ेद पाउडर का उपयोग क्यों किया जाता है?
- जीवाणु बैक्टीरिया के बारे में संपूर्ण जानकारी
- कॉकरोच बिना सिर कितने समय तक जीवित रह सकता है?
- पॉपकॉर्न पॉप क्यों करता है?
यह फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों की सेहत की सुरक्षा करता है| फैक्ट्री में बहुत सारे मजदूर काम करते हैं, फैक्ट्री में काम करते समय फैक्ट्री से निकलने वाला गर्म विषैला धुँआ बहुत ही हानिकारक होता है, जिससे अंदर का तापमान बढ़ जाता है|
यह धुँआ सीधे वेंटिलेटर फैन की मदद से फैक्ट्री से बाहर निकल जाता है और फैक्ट्री में लगी खिड़कियों से हवा आती रहती है।अधिक तापमान होने के कारण फैक्ट्री से बदबू भी आने लगती है. बदबू फैक्ट्री में काम करें मजदूरों को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे उन्हें बीमारी भी हो सकती है।
वेंटिलेटर के अंदर एक टरबाइन लगी होती है| गर्म हवा टरबाइन में जाकर जमा हो जाती है. वेंटीलेटर के ब्लेड उल्टी दिशा में गति करते हैं, जो फैक्ट्री के अंदर की ज्यादा गर्म हवा को टरबाइन में खींचता है इसी के साथ छत के ऊपर चलने वाली शुद्ध हवा की मदद से टरबाइन का आरपीएम बढ़ जाता है जिसे फैक्ट्री के अंदर का तापमान सामान्य हो जाता है।
इस कारण से फैक्ट्री की छत में वेंटिलेटर फैन लगाया जाता है।आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।