न्यूज़पेपर के नीचे दिए गए डॉट का अर्थ क्या है
न्यूज़पेपर से तो आप सभी परिचित हैं, न्यूज़पेपर हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो हमें रोजमर्रा की खबरों से जोड़ता है| न्यूज़पेपर पूरे भारत में वितरित होता है और एक नहीं कई अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होता है, जैसे – मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगू तथा ऐसे ही अलग-अलग प्रांतों के लिए अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित होता है|
न्यूज़पेपर अर्थात अखबार अलग-अलग कंपनी के भी होते हैं, इन सभी बातों से तो आप परिचित ही है, पर आज मैं आपको आपसे न्यूज़पेपर से जुड़ी एक ऐसी जानकारी साझा करने वाली हूं, जो शायद आप जानते होंगे चलिए बिना देर किए मैं आपको इस जानकारी की ओर ले चलती हूँ|
आप सभी न्यूज़पेपर के नीचे दिए गए रंगों वाली बिंदुओं को देखा ही होगा, आज मैं आपको यही बताने वाली हूं कि इन बिंदुओं को क्यों बनाया जाता है और इसका क्या महत्व है|
1. डॉट्स के रंग और कारण –
अधिकांश अखबारों में 4 रंग के डॉट्स होते हैं इन रंगों को छापने का मुख्य कारण यह बताना है, कि अब न्यूज़पेपर ब्लैक एंड वाइट नहीं रहे हैं| यह कलरफुल हो चुके हैं जो क्रमशः इस प्रकार हैं- CMYK (C) सियान मतलब नीला, (M) मेजेंडा मतलब गुलाबी (Y) येलो मतलब पीला (K) ब्लैक मतलब काला ,यदि रंगों का क्रम यही है, तो इसका मतलब है कि अखबार में जो भी तस्वीर के रंग आपको दिख रहे हैं वह बिल्कुल सही ढंग से प्रिंट हुए हैं |
अगर इन्हें इनके सीरीज (क्रम) में थोड़ा भी बदलाव हो तब इसका मतलब है, कि न्यूज़पेपर पर छापे तस्वीरों का रंग सही नहीं है| इस स्थिति में प्रिंटिंग हाउस की कोशिश रहती है, कि वे इसे फिर से ठीक कर सही तरीके से प्रिंट करें| 8 रंगों के डॉट्स के संबंध में भी यही तरीका अपनाया जाता है| कभी-कभी इनमें छोटा सा कट का निशान भी बना होता है इसका मतलब है, कि जो रंग आपको न्यूज़पेपर में दिखाई दे रहा है वह मूल (असली) रंग से थोड़ा अलग है।
2. बिंदुओं का आकार –
अगर हम आकार की बात करें तो यह भिन्न-भिन्न आकार में हो सकते हैं |पहले इनका आकार गोल ही होता था, पर बदलते समय के साथ इसके आकार में भी बदलाव आया है, अब यह डॉट दिल डायमंड आदि के आकार में भी छापे जाते हैं।
Know More
- विद्युत केबल्स में सफ़ेद पाउडर का उपयोग क्यों किया जाता है?
- जीवाणु बैक्टीरिया के बारे में संपूर्ण जानकारी
- कॉकरोच बिना सिर कितने समय तक जीवित रह सकता है?
- पॉपकॉर्न पॉप क्यों करता है?
- आखिर कैसे हुई छत्तीसगढ़ में मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ की स्थापना।
3. बिंदुओं की संख्या –
मूलतः अखबारों में नीचे के हिस्से में रंगीन डॉट्स बने होते हैं, जिनकी संख्या अधिकांश रूप से चार होती है| परंतु किसी – किसी अखबार में इनकी संख्या 8 तक होती है।
तो बताइए अखबार के बारे में यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट कर कर बताएं |अब जब भी आप न्यूज़पेपर को देखेंगे तब आपको इसके विषय में तुरंत ही पता चल जाएगा| है ना यह रोचक जानकारी न्यूज़ पेपर के बारे में|