नंबर 7 का रहस्य – Science and Facts Behind Number 7

Spread the love

ज्यादातर लोगों का 7 लकी नंबर होता है लोग, इसे लकी क्यों मानते हैं? आपको इसके पीछे का रहस्य पता है?
तो चलिए आज हम जानते सात नंबर खास क्युँ है ?

आज मैं जो आपको बताने जा रही हूं आप उसे जानकर हैरान हो जाएंगे जैसे –
हफ्ते में 7 दिन, 7 सुर, 7 समुद्र, 7 फेरे, 7 जन्म, 7 अजूबे है। इसके बारे में आपने कहीं ना कहीं सुना और पढ़ा होगा, लेकिन आप इसके बारे में जानते नहीं थे| आज हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे|

नंबर 7 को प्राचीन काल से महत्वपूर्ण माना जाता है, तथा 7 नंबर आकर्षित होता है| अंक शास्त्र के अनुसार दुनिया में 7 नंबर को लकी नंबर माना जाता है। कुछ जानकारों का मानना है कि आपको सात नंबर बार-बार दिखाई देता है या आपके सामने वह आपके हाथ में कोई 7 चीजें आती है, तो यह नंबर आपके लिए खास है।

हिंदू के अलावा दूसरे धर्म में भी 7 अंक को महत्वपूर्ण माना जाता है, तथा इसे स्वीकार भी किया गया है। नंबर 7 को प्राचीन काल से महत्वपूर्ण माना जाता है, तथा सात नंबर आकर्षित होता है| अंक शास्त्र के अनुसार दुनिया में 7 नंबर को लकी नंबर माना जाता है।

कुछ जानकारों का मानना है कि आपको सात नंबर बार-बार दिखाई देता है या आपके सामने वह आपके हाथ में कोई 7 चीजें आती है, तो यह नंबर आपके लिए खास है। हिंदू के अलावा दूसरे धर्म में भी 7 अंक को महत्वपूर्ण माना जाता है, तथा इसे स्वीकार भी किया गया है|
नंबर 7 का रहस्य –

विश्व में बहुत सी 7 अनोखी व आश्चर्य जनक चीजे है|

इसलिए 7 को सब अपना लकी नंबर मानते है जैसे –

1. संगीत में 7 स्वर होते हैं – सा, रे, गा, मा, पा, धा, नि | माना जाता है, कि संगीत के स्वर में प्रथम ध्वनि व ब्रह्मांड का संगीत समाया हुआ है।

2. शादी में 7 फेरे होते हैं,बिना 7 फेरे की शादी नहीं होती है| इन 7 फेरों में 7 वचन भी लिया जाता है।

3. दुनिया में महासागर की संख्या 7 हैं –

  • उत्तरी अटलांटिक महासागर
  • दक्षिणी अटलांटिक महासागर
  • उत्तरी प्रशांत महासागर
  • दक्षिण प्रशांत महासागर
  • हिंद महासागर
  • दक्षिण महासागर
  • आर्कटिक महासागर शामिल है।

4. आधुनिक रोमन कैलेंडर के अनुसार 7 दिन का सप्ताह बनाया गया है |भारतीय काल गणना कैलेंडर में इसे 7 वारो / दिनों में बांट दिया गया है। सप्ताह में 7 दिन होते हैं –

  • सोमवार
  • मंगलवार
  • बुधवार
  • गुरुवार
  • शुक्रवार
  • शनिवार
  • रविवार

5. इंद्रधनुष में 7 रंग पाया जाता है| यह बरसात होने पर हल्की धूप में बनता है इसके रंगो के नाम –

  • बैगनी
  • जामुनी
  • नीला
  • हरा
  • पीला
  • नारंगी
  • लाल रंग होता है

6 मानव शरीर में 7 प्रकार के चक्र पाए जाते हैं।

  • मूलाधार चक्र
  • स्वाधिष्ठान चक्र
  • मणिपुर चक्र 
  • अनाहत चक्र
  • विशुद्ध चक्र
  • आज्ञा चक्र
  • सहस्त्रार चक्र

7. स्नान के 7 प्रकार बताये गये है –

  • मंत्र स्नान
  • मौन स्नान
  • मसग स्नान
  • मानसिक स्नान
  • वायव्य स्नान
  • अग्नि स्नान
  • दिव्य स्नान।

8. हमारे शरीर में 7 प्रकार की धातुए पाई जाती है –

  • रस
  • रक्त
  • मांस
  • वसा
  • अस्थि
  • मजा
  • शुक्र।

9. इसी प्रकार जीवन की 7 क्रियाएं भी होती हैं –

  • शौच
  • दंत धवन
  • स्नान
  • ध्यान
  • भोजन
  • भजन
  • शयन।
नंबर 7 का रहस्य

10. मनुष्य में 7 अवगुण पाई जाती हैं –

  • ईष्या
  • क्रोध
  • आलस्य
  • लालच
  • भोग
  • आशक्ति
  • कामुकता।

11. देश के 7 नगरों को 7 पवित्र पुरियो की संज्ञा दी गई हैं –

  • अयोध्या
  • मथुरा
  • हरिद्वार
  • काशी
  • कांची
  • अवंतिका
  • एवं द्वारिका।
नंबर 7 का रहस्य

12. सूर्य देव की घोड़ों की संख्या भी 7 है।

13. ऋषियों को 7 श्रेणी में बांटा गया है –

  • ब्रह्मर्षि
  • देवर्षि
  • महर्षि
  • परमर्षि
  • काण्डर्षि
  • ऋतुर्ण
  • एवं राजर्षि

14. पुराणों में पृथ्वी को 7 द्वीपो में बांटा गया है –

  • जम्बू
  • शाक
  • कुश
  • क्रोग्य
  • शाल्मलि
  • गोमेद
  • एवं पुष्कर।

15. भगवत गीता में 700 श्लोक व कृष्ण बांसुरी में 7 स्वर बताए गए हैं।

Emoji पीला क्यों होता है?- https://sneputer.com/?p=381

16. भारत में 7 पवित्र नदियां हैं –

  • व्यास नदी
  • सतलज नदी
  • चंद्रभागा नदी
  • सरस्वती नदी
  • इरावती नदी
  • झेलम नदी
  • सिंधु नदी

17. बाइबिल में भी 7 चर्चों का जिक्र किया गया है।

18. आकाश मंडल में नजर आने वाला सप्त ऋषि तारा भी 7 होता है –

  • मरीचि
  • वशिष्ठ
  • अधीरा
  • अत्रि
  • केतु
  • पुलाव
  • पुलस्वय ये 7 ऋषियों के नाम पर रखा गया है।

19. जेम्स बॉन्ड का सीक्रेट नंबर 007 है।

22 विश्व के महान दो खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो व एम एस धोनी दोनों के जर्सी नंबर 7 है, तथा धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ था।

20. भारत क्षेत्रफल के हिसाब से 7 सबसे बड़ा देश है।

21. भारत में लोगों का मानना है, कि एक व्यक्ति के 7 जन्म होते हैं।

22. लोगों का मानना है, कि एक आदमी के 7 हमशक्ल होते हैं|

23. मनुष्य में 7 गुण पाए जाते हैं –

  • विनम्रता
  • उदारता
  • क्षमाशील
  • परिश्रम
  • दयालुता
  • संयम
  • पवित्रता।

24. दुनिया में 7 अजूबे है –

  • ताजमहल
  • चीचेन इट्ज़ा
  • क्राइस्ट द रिडीमर
  • कोलोसियम
  • चीन की विशाल दीवार
  • माचू पिच्चू
  • पेट्रा

विश्व में बहुत सी 7 अनोखी व आश्चर्य जनक चीजे है| इसलिए 7 को सब अपना लकी नंबर मानते है|

आपको हमारी यह जानकारी कैसे लगी, नीचे कमेंट में बताइये |

Manisha Rajput

Hello! I'm Manisha Rajput. I love write about amazing unknown facts which is useful in practical life!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *