जुड़वा बच्चों वाला रहस्यमयी गांव।
दुनिया में बहुत सी अजीबोगरीब जगहें है। लेकिन अगर मैं आपसे यह कहूं की एक ऐसा भी गांव है, जहां सिर्फ जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं तो? शायद आपको विश्वास भी ना हो। क्या आपको पता है कि यह जगह कहीं और नहीं बल्कि हमारे भारत में ही मौजूद है। आज तक कोई इस अनोखे गांव का रहस्य नहीं समझ पाया है।
केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित तिरूंगण्डी शहर के पास एक गांव है जिसका नाम है कोडिन्ही। इस गांव में प्रवेश करने पर चारों तरफ हर किसी की जुड़वा दिखाई देते हैं। इस गांव की खूबी यह है कि यहां केवल जुड़वा बच्चों का ही जन्म होता है जिसके फलस्वरूप यह गांव दुनिया भर में चर्चित है। इस गांव को विलेज ऑफ ट्विंस और ट्विन टाउन के नाम से भी जाना जाता है।
इस अद्भुत गांव में ना जाने अब तक कितने ‘सीता-गीता, राम-श्याम’ जन्म ले चुके हैं। अध्ययन के अनुसार पूरी दुनिया में 1000 बच्चों पर 4 जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन इस रहस्य में गांव में 1000 बच्चों पर 45 बच्चे पैदा होते हैैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर लेकिन एशिया में पहले नंबर पर आता है।
लगभग 70 साल पहले हुई थी शुरुआत:
कहा जाता है कि इस गांव में रहने वाले जुड़वा जोड़ों में सबसे उम्रदराज़ 65 साल के अब्दुल हमीद और उनकी जुड़वा बहन कुन्ही कदिया हैं। माना जाता है कि इस गांव में कभी से जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। शुरू में तो साल में एक दो जुड़वा बच्चे पैदा होते थे लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है।
इस गांव के रहस्य ने वैज्ञानिकों को भी अचरज में डाल दिया है क्योंकि जो लोग गांव छोड़ कर जा चुके हैं बाहर जाकर भी उनके जुड़वा बच्चे ही हुए हैं। यह कुदरत का एक ऐसा करिश्मा है जिसके आगे विज्ञान ने भी घुटने टेक दिए हैं क्योंकि आज भी यह गांव लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है।
ऐसी और भी जगहें हैं जहां होते हैं जुड़वा बच्चें :-
केवल कोडिन्ही ही नहीं बल्कि दुनिया में ऐसी कई अन्य जगह है। जहां जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।
1. इगबोओरा – नाइजीरिया (Igobo-ora, Nigeria)
2. मोहम्मदपुर उमरी – इलाहाबाद (Mohammad Pur Umari – Allahabad)
3. हुंग हाइप (वियतनाम)
4. ताइपे (चीन)