fbpx

जम्हाई क्यों आती है और इस इंसान को क्या फायदा होता है

Spread the love

जम्हाई हम सबको आती है, लेकिन क्यों आती है ? तो हाजिर हूं मैं एक और नई और इंटरेस्टिंग फैक्ट के साथ आज मैं आपको जम्हाई से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने वाली हूं।तो चलिए आज हम जम्हाई की बात करेंगे, कि किसी इंसान को जमाई क्यों आती है, और जमाई लेने के क्या फायदे हैं।

आमतौर पर जब लोग बैठे होते हैं या लेटे होते, तो जमाई आ जाती है. खास करके जब आप पढ़ रहे होते हैं तब |दुनिया के लगभग सारे जीव जिनके पास रीढ़ की हड्डी होती है, वह सारे जम्हाई लेते हैं|ऐसा क्यों होता है ? क्या आप जानते हैं ?

जम्हाई लेना सारे जीवो के लिए अलग-अलग क्रियाओं के पूरे होने का संकेत होता है| कोई जानवर जमाई लेकर अपना गुस्सा दिखाता है, तो कोई अपने जबड़े को ठीक करता है. जैसे कि सांप| पर मनुष्य उबासी या जम्हाई तब लेता है, जब वह बोरिंग या नींद या थकान महसूस करने लगता है| कभी-कभी लोगों के बीच बैठे हुए न चाहते हुए भी उबासी (जम्हाई) आ जाती है|

जम्हाई क्यों आती है – इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी दिया गया है-

वैज्ञानिकों ने मनुष्य के जम्हाई लेने और उसके फायदे के संबंध में काफी शोध किया था और एक तर्क यह दिया था, कि मनुष्य जम्हाई इसलिए लेता है, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा ताजी हवा अंदर ले सकें और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकाल सके| अर्थात खून में हुई ऑक्सीजन की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए जम्हाई ली जाती है|

Know More

लेकिन आप कई और शोध के आधार पर जम्हाई से जुड़ा एक और कारण वैज्ञानिक द्वारा दिया गया है। अब रिसर्च का कहना यह है, कि मनुष्य जम्हाई इसलिए लेता है ताकि वह अपने दिमाग के ताप को कम कर सके| मैं आपको यहा ये भी बताने वाली हूं, कि दिमाग का तापमान बढ़ता कैसे हैं।

जब हमारी शरीर में थकावट बढ़ जाती है या नींद का अभाव होता है या फिर ज्यादा पढ़ने या अन्य किन्हीं कारणों से दिमाग पर प्रेशर बनता है, तो इससे दिमाग का ताप भी बढ़ने लगता है तो हाइपोथैलेमस जो हमारे दिमाग के ताप को संतुलित रखता है, वह तापमान को कम करने के लिए दिमाग को जम्हाई लेने का संकेत देता है|

जम्हाई हमारे दिमाग के लिए कुलिंग डिवाइस का काम करती है, जिससे दिमाग का ताप सही रहता है और ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड की शरीर में हुई गड़बड़ी को भी ठीक करता है। यही कारण है, कि इंसान जम्हाई लेता है, और आपने जमाई से जुड़ी फायदे के बारे में भी यहां जाना|

आपको हमारी जानकारी कैसे लें कि हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Manisha Rajput

Hello! I'm Manisha Rajput. I love write about amazing unknown facts which is useful in practical life!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *