क्रिकेटर चेहरे पर सफेद रंग क्यों लगाते हैं

Spread the love

आपने क्रिकेट कभी न कभी खेला होगा और देखा भी होगा आपने देखा होगा, कि क्रिकेटर अपने चेहरे पर, हाथ पर, सफेद रंग लगाए रहते हैं| क्या आपके मन में कभी सवाल उठा, कि वह क्या है? तो चलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि क्रिकेटर अपने चेहरे पर सफेद रंग क्यों लगाते हैं।

क्रिकेट खेल सबका पसंदीदा खेल है इसे पूरी दुनिया में खेला जाता है| इसे हर उम्र के बच्चे खेलते हमारे भारत में क्रिकेट के बड़े – बड़े खिलाड़ी हैं जैसे – सचिन तेंदुलकर, धोनी, विराट कोहली । क्रिकेट को देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग एकत्रित होते है|क्रिकेट कई देशों में खेला जाता है. क्रिकेट खेलने के लिए हमारे खिलाड़ी दूसरे देश भी जाते है और दूसरे देश के खिलाड़ी हमारे देश भी आते हैं।

क्रिकेटर चेहरे पर सफेद रंग क्या है-

क्रिकेटर के चेहरे और हाथ में लगे सफेद रंग जिंक ऑक्साइड है|यह 1 सन क्रिम है. क्रिकेट को खुले मैदान में खेला जाता है। जिससे क्रिकेटर पर लगातार सूर्य की रोशनी पड़ती है. सूर्य की रोशनी में ज्यादा देर तक रहने से चेहरे में खुजली, सूजन, जैसी समस्या आती है| इससे बचने के लिए क्रिकेटर अपने चेहरे पर जिंक ऑक्साइड लगाते हैं|

इसे चेहरे पर लगाने से ये चेहरे के अंदर नहीं जाता है। यह सफेद रंग का परत छोड़ देता है, जिससे सूर्य की रोशनी का असर चेहरे पर नहीं पड़ता है| जिंक ऑक्साइड को होट, हाथ, नाक व पूरे चेहरे तथा गर्दन में लगाया जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी से होने वाली एलर्जी से बचा जा सकता है।

Know More

साधारण सन क्रीम का उपयोग-

जिंक ऑक्साइड की जगह पर साधारण सन क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन साधारण सन क्रीम में कई प्रकार के केमिकल मिले हुए होते हैं और यह चेहरे के अंदर चले जाते हैं |जिसके कारण इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रह पाता है।

जिंक ऑक्साइड को क्यों लगाया जाता है-

खेल के मैदान में जाने से पहले क्रिकेटर क्रिकेट खेलने की प्रैक्टिस करते हैं| उनका प्रैक्टिस 6 से 7 घंटे का होता है जब क्रिकेटर क्रिकेट खेलते हैं, तो सूर्य की रोशनी सीधे उनके चेहरे पर पड़ती है|जो उनकी त्वचा के लिए हानिकारक होता है, सूर्य की रोशनी के कारण उनका चेहरा काला पड़ जाता है, उनकी त्वचा लाल हो जाती है, उनके चेहरे में सूजन की समस्या हो जाती है, उनका चेहरा जलने लगता है, खुजली होने लगती हैं| इस समस्या से बचने के लिए क्रिकेटर अपने चेहरे पर सफेद रंग अर्थात जिंक ऑक्साइड लगाते हैं।

आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं

Manisha Rajput

Hello! I'm Manisha Rajput. I love write about amazing unknown facts which is useful in practical life!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *